सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। उदयपुर पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बीडीओ प्रभा कुमारी ने पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, भवन की स्थिति समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...