Sasaram News: ई-मैगजीन ज्ञानदा के चौथे संस्करण का डीपीओ ने किया लोकार्पण
सासाराम, अक्टूबर 21 -- ज्ञानदा के चौथे संस्करण का लोकार्पण Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और शैक्षणिक अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-मैगजीन ज्ञानदा के चौथे संस्करण का लोकार्पण बुधवार को जिला शिक्षा कार्यालय में डीपीओ (एसएसए) रजनीश कुमार उपाध्याय ने किया। इस बार का विशेषांक बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन व टीचिंग एट द राइट लेवल (टीएआरएल) पर केंद्रित है। विशेषांक में बच्चों की पढ़ने, लिखने, समझने और गणितीय क्षमताओं को विकसित करने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा की गई है। इसमें शिक्षकों, प्रशिक्षकों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के अनुभवों एवं विचारों को स्थान दिया गया है। इसका उद्देश्य बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उपयोगी शैक्षणिक रणनीतियों और नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.