सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी मनोज कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने पर्व के दौरान जुलूस निकालने वाले गांवों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि शुकरलीबीघा, निमहत, नौडीहा, भदारा, दारानगर, शाहपुर सहित अन्य गांवों में जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्वक निकाला जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी या आपत्तिजनक व्यवहार नहीं किया जाए। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: ईद-मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित उन्होंने लो...