सासाराम, अगस्त 6 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ. विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी व मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला। यह मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शन धरना में बदल गया। इस दौरान राजद नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। राजद नेता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Siwan News डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में निकला कैंडल म...