सासाराम, अगस्त 9 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाज कराने गई महिला के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पूर्व की बतायी जा रही है। मामले में पीड़िता ने शनिवार की शाम नौहट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि उसकी तबीयत खराब थी। इसी कारण वह इलाज कराने आरोपी चिकित्सक के पास गई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की गयी। महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिव...