Sasaram News: आर्म्स एक्ट मामले में वारंटी को भेजा गया जेल
सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव से पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि महुआरी निवासी कौशल कुमार पासवान उर्फ सूर्या डांन को गिरफ्तार किया गया है। वह औरंगाबाद जिले के बारुण थाना कांड संख्या 119/20 में आर्म्स एक्ट के तहत नामजद आरोपित है। पुलिस के अनुसार, सात माह पूर्व पकड़िया गांव में हुई गोलीबारी की घटना में भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.