सासाराम, जुलाई 30 -- Sasaram News: सासाराम/डेहरी, हिटी। सासाराम में पदस्थापित लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (ईई)अरविंद कुमार चौधरी के डेहरी स्थित सरकारी आवास पर गुरुवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने करीब चार घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अभियंता से लंबी पूछताछ की गई तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर जांच के लिए पटना ले जाए गए। ईओयू की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- भ्रष्ट अफसर पर कसा शिकंजा, सासाराम के बड़े इंजीनियर के 5 जिलों के ठिकानों पर EOU की रेड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...