Sasaram News: आपसी सुलह से सुलझा रास्ते का विवाद, मिलेगी राहत
सासाराम, सितम्बर 13 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। खरिका गांव में रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का प्रशासन ने आपसी सहमति से समाधान करा दिया। वहीं, भानस गांव में नाली बंद होने से करीब दस घरों में हो रहे जलजमाव की समस्या का भी स्थायी निदान करने की पहल की गई है। दोनों मामलों में अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और समस्याओं का समाधान कराया। खरिका गांव में अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत कर आपसी सहमति से रास्ते के विवाद का समाधान कराया गया। वहीं, भानस गांव में नाली बंद होने से करीब दस घरों के पानी की निकासी बाधित थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत के माध्यम से पक्की नाली का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। अंचलाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.