सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: दिनारा। थाना क्षेत्र के पांचों डिहरी गांव में आपसी विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। दिनारा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में पांचों डिहरी निवासी रामजी राय के पुत्र अभय राय के बयान पर गांव के ही स्व. शिववचन राय के पुत्र हरेंद्र राय तथा उनके दो पुत्रों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...