Sasaram News: आनंदीचक के शिव मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी, दस हजार रुपये गायब
सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आनंदीचक गांव स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना 20 अगस्त की रात की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी नंदा मिश्रा पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो दान पेटी का ताला टूटा मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। बताया जाता है कि घटना के समय पुजारी मंदिर में मौजूद नहीं थे। वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.