सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तनश्रद्धा और उल्लास शहर से लेकर गांवों तक मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। रात होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में बढ़ती गई। ताराचंडी धाम, पुरानी जीटी रोड स्थित काली मंदिर और दिनारा के भलुनी भवानी धाम समेत प्रमुख मंदिरों में देर रात तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही महिला-पुरुषों ने उपवास रखा। श्रद्धालुओं ने दिनभर भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान और भजन-कीर्तन किया। शाम होते ही मंदिरों में सजावट और पूजा की तैयारी पूरी कर ली गईं। कई स्...