सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष व सदस्यों के लिए कार्यालय की व्यवस्था नहीं होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। कार्यालय भवन के अभाव में 20 सूत्री कार्यालय इन दिनों पेड़ के नीचे संचालित हो रहा है।

कार्यालय की असुविधा अध्यक्ष पेड़ के नीचे कुर्सी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने के साथ सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। बारिश और धूप के बीच खुले में कार्यालय चलाने से अध्यक्ष व सदस्यों को काफी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पुराने भवन को जर्जर होने के कारण करीब आठ माह पहले तोड़ दिया गया था। इसके बाद नए भवन का निर्माण शुरू किया जाना था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

वैकल्पिक व्यवस्था भवन टूटने के बाद वैकल्पिक व्यवस्थ...