सासाराम, अगस्त 16 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में आठ महादलित भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरित किया गया। विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, बीडीओ डॉ. रविरंजन, राजस्व सह प्रभारी सीओ प्रशांत कुमार और बीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से लाभुकों को पर्चा दिया। पर्चा मिलने के बाद भूमिहीन लाभुकों के चेहरे पर खुशी दिखी। लाभुकों में थर्ड जेंडर पूजा कुमारी भी शामिल हैं। उन्हें भी भूमिहीनों की श्रेणी में जमीन का पर्चा दिया गया। वहीं, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 99 में करीब 40 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: 26 भूमिहीनों को स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ने दिया वासगीत पर्चा यह भी पढ़...