Sasaram News: आकाशीय बिजली गिरने से तीन गांवों के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: संझौली। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से मझौली, मथुरापुर एवं लक्ष्मीपुर गांव के विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे तीनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली बाधित होने से उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कनीय अभियंता प्रमोदित रक्त पटेल ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीनों गांवों के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है। आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार तक सभी प्रभावित गांवों में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.