सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम शहर के रौजा रोड में अस्पताल संचालक के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना रविवार देर शाम की बताई जाती है। बताते है कि अस्पताल में काम कर रहे किसी कर्मी को हटाने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों में झड़प और गाली-गलौज हुई। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में हंगामा और मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। अस्पताल संचालक प्रेमानंद कुमार के द्वारा महिला समेत चार लोगों पर नामजद एवं अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...