सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज के 28 वर्षीय परिचारी विकास कुमार की अचानक मौत से अस्पताल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक विकास कुमार संझौली थाना क्षेत्र के कैथी गांव के निवासी थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश ने कहा कि विकास कुमार कुशल परिचारी थे और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते थे। अस्पताल परिसर में आयोजित शोकसभा में चिकित्सकों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...