Sasaram News: अश्लील मैसेज भेज महिला को बदनाम करने की धमकी
सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: दिनारा। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान करने तथा बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, मैसेज और वीडियो भेजने से मना करने पर आरोपित ने उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.