सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: बिक्रमगंज हिटी। शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कच्छवां पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार और पीएसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दनवार और बेलारी गांव में छापेमारी कर शराब निर्माण के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 800 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए गए। पुलिस ने दनवार गांव के डोम टोला में छापेमारी कर करीब 300 लीटर कच्चा जावा बरामद किया। वहीं, बेलारी गांव के भुइयां टोला में करीब 500 लीटर कच्चे जावा से भरे कंटेनर और जार नष्ट किए गए। दोनों गांवों में एक साथ हुई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि अवैध शराब निर्माण, बिक्री और भंडारण में शामिल लोगों की पहचान कर उनक...