सासाराम, जुलाई 3 -- Sasaram News: करगहर। सासाराम-चौसा पथ पर खैरा शाहमल कॉलेज के समीप शुक्रवार को अवैध कटाई के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिरने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बलथरी निवासी सीएचसी गार्ड अनुपम कुमार मिश्रा और राकेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, सासाराम रेफर किया गया। वन विभाग के एसआई कुमार अभिमन्यु ने बताया कि पेड़ जब्त कर लिया गया है तथा अवैध कटाई करने वालों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...