Sasaram News: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच में दो जगह नहीं मिले सोनोलॉजिस्ट
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को नासरीगंज में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के लिए संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने नगर के तीन और प्रखंड क्षेत्र के एक केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी चार केंद्र पंजीकृत मिले, लेकिन दो केंद्रों पर सोनोलॉजिस्ट मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने संचालकों को व्यवस्था में सुधार और नियमित रूप से सोनोलॉजिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.