Sasaram News: अलग-अलग कोर्ट के तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। नासरीगंज पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर अलग-अलग सिविल कोर्ट से जारी वारंट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में एक सासाराम सिविल कोर्ट और दो बिक्रमगंज सिविल कोर्ट के वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटियों में नासरीगंज थाना क्षेत्र के यादव टोला निवासी लालबाबू सिंह यादव सासाराम सिविल कोर्ट के वारंटी हैं। वहीं, शंकरपुर गांव निवासी गौरी शंकर पासवान और उनकी पत्नी लालमुनि देवी बिक्रमगंज सिविल कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए। बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित सिविल कोर्ट से वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.