सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अमझोर थाना क्षेत्र के रामपुर फार्म के समीप झाड़ी से बरामद अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के कोडर गांव निवासी जुल्फिकार अली अंसारी की 17 वर्षीय पुत्री नेहा परवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पूछताछ के लिए मृतका की मां और भाई को थाने बुलाया गया है, जबकि संदेह के आधार पर गांव की एक महिला को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, नेहा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर बाजारों व गलियों में घूमती रहती थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अमझोर में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प...