सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: नौहट्टा। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने रविवार देर शाम बरामद कर लिया। युवती 20 अक्टूबर को नौहट्टा बाजार करने गई थी। इसी दौरान उसके अपहरण की घटना हुई थी। मामले में युवती की मां ने नौहट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गढ़वा जिले के मोहम्मदगंज निवासी दीपक रजवार, रामराज रजवार, रीना देवी और नौहट्टा थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव निवासी नन्हकी देवी को नामजद आरोपित बनाया गया था। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि बरामद युवती को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...