Sasaram News: अनुकंपा पर नौकरी के छह और पीडीएस के नौ मामलों को मिली मंजूरी
सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नौकरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जिला प्रशासन ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े छह मामलों पर निर्णय लिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अनुज्ञप्ति जारी करने और संविदा नियोजन से जुड़े मामलों का भी निष्पादन किया गया। शनिवार को डीएम दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित जिला अनुकंपा समिति एवं जिला चयन समिति की बैठक में कुल 23 मामलों का निपटारा किया गया। बैठक में मृत सरकारी सेवकों के छह आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने के मामलों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया। वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति निर्गत करने से संबंधित नौ मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.