सासाराम, जुलाई 13 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में अनुकंपा के आधार पर पांच जन वितरण प्रणाली दुकानों के अनुज्ञप्ति निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष जन वितरण प्रणाली दुकान से संबंधित कुल पांच मामले प्रस्तुत किए गए। इन मामलों की समीक्षा के बाद समिति ने सर्वसम्मति से सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...