Sasaram News: अनियमित बिजली बिल से परेशान दुकानदारों ने जेई को सौंपा ज्ञापन
सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। अनियमित बिजली बिल और बकाया भुगतान के नाम पर कनेक्शन काटे जाने से परेशान नोखा बाजार के दुकानदारों ने बुधवार को विद्युत कार्यालय पहुंचकर कनीय अभियंता अरविंद कुमार रमन को ज्ञापन सौंपा। व्यवसायी संघ अध्यक्ष विजय सेठ के नेतृत्व में पहुंचे दुकानदारों ने बिल में सुधार कराने और बिना जांच कनेक्शन काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की। व्यवसायी संघ अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बावजूद कई दुकानदारों को अनियमित बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। बिल में गड़बड़ी रहने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है और विभाग की ओर से कनेक्शन काट दिया जा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कनेक्शन कटने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो व्यवसायी संघ विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.