सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के वरीय अधिवक्ता राजेश्वर सिंह की पुण्यतिथि पर संघ भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उनके पुत्र आशुतोष सिंह और ज्ञानेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। वरीय अधिवक्ता संकठा तिवारी, नरेन्द्र पांडेय, रामाशीष सिंह, आरपी सिंह, राजेश कुमार, मित्रभान सिंह, गोपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह चंदन आदि ने उनके जीवन और न्यायिक क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह उर्फ मारकंडेय सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव शैलेन्द्र नाथ...