Sasaram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मझौली गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 319 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक कटियरा गांव से कोचस आ रहे थे। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के धनेज गांव निवासी राजकुमार सेठ के 16 वर्षीय पुत्र तेजस कुमार और कटियरा गांव निवासी सुनील लाल के 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.