Sasaram News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोहसा होटल के पास मंगलवार को हाईवे पर साइकिल सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोहसा गांव निवासी अक्षवर साह के 29 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रमेश खेत से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चालक घायल को वाहन में लेकर कुछ दूर गया और अगरेर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.