छपरा, अक्टूबर 28 -- नीरज प्रताप, छपरा। बिहार विधान परिषद की सारण शिक्षक एमएलसी सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत ने सियासी समीकरणों को चौंका दिया। 5 जिलों में फैले इस निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर और निर्वतमान विधान परिषद सदस्य जन सुराज के प्रत्याशी आफाक अहमद को बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के पीछे एनडीए में भितरघात और राहुल राज की जमीनी पैठ अहम कारक माने जा रहे हैं। राहुल भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार थे। जब उन्हें एनडीए से मौका नहीं मिला तो बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे और चुनाव जीतकर एमएलसी बन गए। राहुल राज साल 2023 से ही शिक्षकों के बीच सक्रिय हैं। लगातार संपर्क और शिक्षक हितों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बढ़त दिलाई। वहीं, एनडीए के भीतर संभावित असंतोष का लाभ...