सराईकेला, अगस्त 5 -- Saraikela News: राजनगर । राजनगर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले NH-220 हाता-चाईबासा मार्ग पर रूंगठा कंपनी के वाहनों से फ्लाई ऐश सड़क पर गिरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की समस्या सड़क पर गिरी फ्लाई ऐश की नियमित सफाई नहीं होने से पूरे मार्ग पर धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कंपनी के वाहनों से परिवहन के दौरान जगह-जगह फ्लाई ऐश सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद कंपनी द्वारा सड़क की सफाई नहीं कराई जाती।

दुर्घटना का खतरा जैसे ही इस मार्ग से भारी वाहन गुजरते हैं, सड़क पर जमा फ्लाई ऐश हवा में उड़ने लगती है। धूल इतनी अधिक हो जाती है कि सामने और पीछे चल रहे वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है...