सराईकेला, अक्टूबर 25 -- Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में लक्ष्मी पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। 25 अक्तूबर को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 150 से अधिक स्थानों पर मां लक्ष्मी की भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर सरायकेला, खरसावां और राजनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और पूजा समितियों में भारी उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभी समितियां दिन-रात जुटी हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस वर्ष आश्विन पूर्णिमा तिथि का आरंभ रविवार, 25 अक्तूबर को दिन में लगभग 11:55 बजे होगा, जो सोमवार 26 अक्तूबर को दिन में 9:40 बजे समाप्त होगा। प्रदोष और निशाव्यापिनी पूर्णिमा तिथि रविवार को होने के कारण शरद पूर्णिमा, मातेश्वरी महालक्ष्मी पूजा और कोजागरा पूजन रविवार को ही करना शास्त्रसम्मत और शुभ है...