Saraikela News: 12 मौजा के छोटा माझी एवं चांवरा के माझी बाबा सुराई मुर्मू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सराईकेला, जुलाई 21 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के चांवरा गांव निवासी तथा 12 मौजा के छोटा माझी एवं चांवरा के माझी बाबा सुराई मुर्मू का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे और उपचाररत थे। उनके निधन की खबर फैलते ही चांवरा सहित आसपास के कई गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। सुराई मुर्मू संताल समाज के एक सम्मानित पारंपरिक नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने लंबे समय तक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण और समाज के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर विभिन्न गांवों के माझी बाबा एवं समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।स्वर्गीय सुराई मुर्मू अपने पीछे पत्नी, पुत्र गोबिंद मुर्मू, रामसाय मुर्मू, पुत्री बासो मुर्मू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.