Saraikela News: 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरित
सराईकेला, अक्टूबर 12 -- Saraikela News: सरायकेला । 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक, सरायकेला शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दुबई हेम्ब्रम थे। उन्होंने प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस की सीसी फूलो सिदू, नमिता महतो एवं सावित्री महतो उपस्थित थीं। साथ ही संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविंद राय, दिलीप आचार्य एवं इंद्रजीत कैवर्त भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बकरी पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान किया गया, जिससे वे भविष्य में इस कार्य को आजीविका के साधन के रूप में अपना सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.