Saraikela News: हेंसल में आज से पांच दिवसीय मां जगधात्री पूजा, ओडिशा, बिहार और बंगाल के श्रद्धालु आयेंगे
सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: राजनगर, संवाददाता | राजनगर प्रखंड के हेंसल गांव में बुधवार से पांच दिवसीय प्रसिद्ध मां जगधात्री पूजा का शुभारंभ होगा। श्री श्री सार्वजनिक जगधात्री पूजा कमेटी हेंसल की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पांच दिवसीय पूजा कार्यक्रम के तहत बुधवार को महानवमी, गुरुवार को महादशमी, शुक्रवार को एकादशी, शनिवार को महाद्वादशी तथा रविवार को महात्रयोदशी की पूजा-अर्चना की जाएगी। रविवार को विधि-विधान के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन कर पांच दिवसीय पूजा का समापन होगा।उल्लेखनीय है कि हेंसल की मां जगधात्री पूजा क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। यहां मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए झारखंड के अलावा ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल से भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.