सराईकेला, जुलाई 3 -- Saraikela News: राजनगर,संवाददाता। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के केन्दमुंडी पंचायत अंतर्ग

हूल दिवस का आयोजनत बतरबेड़ा-नावाडीह में सिद्धू-कान्हू हूल गांवता की ओर से हूल दिवस पर दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के एवं वरिष्ठ झामुमो नेता कालीपद सोरेन बतौर अतिथि शामिल हुए। कमेटी ने अतिथियों को बैच लगाकर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से आदिवासी ड्रामा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कृष्णा बास्के ने कहा कि सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को सीएनटी एक्ट जैसा सुरक्षा कवच दिलाया। आज समय बदल चुका है। अब अधिकारों की लड़ाई शिक्षा, कागज और कलम के बल पर लड़नी होगी...