Saraikela News: हितेश ब्रदर्स को 1-0 से पराजित कर संजय ब्रदर्स बनी चौंपियन
सराईकेला, जुलाई 27 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बाईडीह गांव में बाहुड़ा रथ यात्रा के अवसर पर मॉर्निंग स्टार क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया। दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शहीद डोलो मानकी सोय को श्रद्धांजलि अर्पित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल रोमांचक मुकाबले में हितेश ब्रदर्स को 1-0 से पराजित कर संजय ब्रदर्स चैंपियन बनी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बेठथ में चार दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 32 टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.