Saraikela News: हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा हुई सम्मानित
सराईकेला, जुलाई 11 -- Saraikela News: सरायकेला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में शुक्रवार को विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा ऋतु महतो को हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। ऋतु महतो ने प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान, राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान, राष्ट्रीय स्तर पर 129वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों सहित क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने छात्रा को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने ऋतु महतो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्रत्येक छात्र जीवन में उच्चतम स्थान प्राप्त कर सकता है। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान ओलंपियाड के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित समारोह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.