सराईकेला, अक्टूबर 27 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां वन क्षेत्र में जंगली हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार की रात एक जंगली हाथी लाल बाजार गांव पहुंच गया। यहां हाथी ने नव प्राथमिक विद्यालय लाल बाजार को निशाना बनाते हुए किचन का दरवाजा और स्कूल कार्यालय की खिड़की तोड़ दी। इसके बाद हाथी ने स्कूल में बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खा लिया। घटना रात करीब 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात के सन्नाटे में गांव पहुंचे जंगली हाथी ने नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रवेश किया। हाथी ने सबसे पहले रसोईघर के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद स्कूल कार्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर रखे सामान तक पहुंचने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखे एक बोरा चावल को खा लि...