सराईकेला, सितम्बर 27 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र के रोला-खैरबानी के समीप हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गमदेसाई निवासी कृष्णा टुडू (18) के रूप में हुई है। वह वर्षा टुडू का पुत्र था।जानकारी के अनुसार कृष्णा टुडू यामाहा आर-वन-फाइव बाइक (जेएच-05ईएफ-9350) से जा रहा था। रोला-खैरबानी के पास सड़क किनारे कोयला डस्ट लदा हाइवा खड़ा था। इसी दौरान बाइक हाइवा के पीछे जा टकराई। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।पुलिस के अनुसार हादसे के समय बाइक ...