सराईकेला, अगस्त 17 -- Saraikela News: खरसावां। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उचित मंच, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देने की। अवसर मिलने पर गांव के बच्चे भी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उपर्युक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय, मुरुप सरायकेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कई बार अवसर के अभाव में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा सामने नहीं आ पाती और उनका हुनर सीमित होकर रह जाता है। ऐसे बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के लिए समाज, विद्यालय और अभिभावकों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। स्वतंत्रता ...