सराईकेला, अगस्त 27 -- Saraikela News: सरायकेला। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सरायकेला के सेंट फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल की छात्राओं ने अनूठी पहल की। प्रिंसिपल फादर एल्विन जोसफ के निर्देश पर छात्राओं ने सदर अस्पताल सरायकेला का दौरा किया और वहां रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया। छात्राओं ने अस्पताल के लैब तकनीशियनों, डॉक्टरों और उपस्थित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन और आपसी सुरक्षा का संदेश देता है। बहनें जहां भाइयों की लंबी उम्र और उनके कल्याण की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की सुरक्षा और सुखी जीवन का संकल्प लेते हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों क...