Saraikela News: सुहागिनों ने मां विपदातारिणी से परिवार रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की
सराईकेला, जुलाई 22 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मंदिरों में मंगलवार को विपदातारिणी पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही सुहागिनें मंदिरों में पहुंच कर विपदातारिणी की पूजा-अर्चना में जुट गई। पूजा के दौरान महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु, संतान की सुरक्षा, सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की कामना की। पूजा के उपरांत पुरोहितों ने विपदातारिणी की कथा का श्रवण कराया। श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र धारण कराया। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तों की भीड़ और माता के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मां विपदतारिणी पूजा में उमड़ी आस्था, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना पुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.