सराईकेला, सितम्बर 29 -- Saraikela News: सरायकेला । सीनी ओपी पुलिस ने सीनी मोड़ स्थित एक अनुज्ञप्ति प्राप्त विदेशी शराब दुकान में हुई चोरी के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल एक नाबालिग (बालक) को भी निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर छोटा शिव मंदिर के पास रहने वाले बादल समासी (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी से बरामद सामान आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, चोरी की विदेशी शराब की 10 बोतलें, एक मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल किए गए औजार (प्लास, बोल्ट कटर व पेचकस) बरामद किए हैं।गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी बादल समासी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने ...