सराईकेला, अगस्त 23 -- Saraikela News: सरायकेला। सीनी ओपी क्षेत्र के मुरुप गांव में रविवार को संजय नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1 बजे कुछ ग्रामीण संजय नदी की तरफ गए थे। नदी के डायवर्जन के पास झाड़ियों से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वहां एक शव फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: सनसनीः गंग नहर फेज-टू में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला डू...