सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर सिनी ओपी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर रविवार देर रात एक सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य सड़कों और संवेदनशील चौराहों पर चलाया गया। सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, इस विशेष चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध हथियारों, गांजा, ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना और चोरी के वाहनों के मूवमेंट पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पुलिस बल ने देर रात आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों, बाइक और कारों की बारीकी से तलाशी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...