Saraikela News: सारंगपोसी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई आषाढ़ी पूजा
सराईकेला, जुलाई 19 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत सारंगपोसी गांव में आस्था का प्रमुख पर्व आषाढ़ी पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर गांव के जाहेर स्थल में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। जाहेर थान में पूजा नायके बाबा बाढ़जू टुडू ने किया। जबकि माझी बाबा गछन टुडू, जोग माझी, नंदु हांसदा एवं ग्राम प्रधान भक्तू मार्डी ने पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों का निर्वहन किया। पूजा के दौरान प्रकृति, जल, जंगल, जमीन और ग्राम देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समुदाय की खुशहाली एवं कृषि कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। भक्तू मार्डी ने कहा कि आषाढ़ी पूजा सामुदायिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व नई कृषि ऋतु के शुभारंभ का संदेश देता है तथा समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.