Saraikela News: साइकिल वितरण कार्यक्रम में 103 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरित
सराईकेला, जुलाई 15 -- Saraikela News: सरायकेला। राजकीय प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला में मंगलवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना सह उन्नति का पहिया के तहत कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 8वीं कक्षा के 103 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल बांटी गई। साइकिल लेने वाले स्कूलों में सरायकेला नगरपालिका उडिया मध्य विद्यालय की 20 छात्र-छात्राएं, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय सरायकेला के 32, उमवि इंद्रटांडी के 10, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हंसाहुडी वार्ड-4 के 21 और उमवि गोविंद्पुर के 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 103 में से छात्रा 54 और छात्र 49 हैं। यह भी पढ़ें- सरायकेला में 'उन्नति का पहिया' योजना: 8वीं के 103 छात्र-छात्राओं के बीच बंटी साइकिलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.