सराईकेला, जुलाई 16 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला से टाटा-चाईबासा जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। कार्यपालक अभियंता ने जेएआरडीसीएल के सीनियर मैनेजर को सड़क की अविलंब मरम्मत करने का लिखित आदेश जारी कर दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। सड़क की बदहाली को लेकर अधिवक्ता जलेश कवि ने बीते 25 जून को डीसी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव को आवेदन सौंपा था। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए डालसा सचिव ने डीसी को पत्र लिखकर जनहित के मामले पर अविलंब विचार करने का अनुरोध किया था। डालसा के पत्र को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने पथ निर्माण विभाग को आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद विभाग रेस हो गया। गौरतलब है कि इस मुख्य सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए थे।...