सराईकेला, अगस्त 15 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अस्पताल के तीन वरिष्ठ चिकित्सकों की पदोन्नति होने पर उन्हें विदाई दी गई। साथ ही नए अस्पताल अधीक्षक का स्वागत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व अस्पताल अधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी को जिला लेप्रोसी पदाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.नीलम मर्सी टोप्पो को जिला मलेरिया पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नत होने पर विभाग की ओर से विदाई दी गई। इसके अलावा, नेत्र चिकित्सक डॉ. पीएम बाडा को पदोन्नत करते हुए सरायकेला सदर अस्पताल का नया अधीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल कर्मियों ने नए अधीक्षक डॉ. बाडा का गर्मजोशी से स्वागत किया। और उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ...